
Rahul Gandhi ED Enquiry: राहुल गांधी की ED के सामने कल फिर पेशी, प्रदर्शन का अलर्ट, दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
AajTak
Rahul Gandhi ED Enquiry: पिछले 3 दिनों में हुए विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कल के लिए एडवांस तैयारी कर रखी है. दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि कल के लिए तैयारी कर ली गई है.
Rahul Gandhi ED Enquiry: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कल (17 जून) फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होना है. पिछले 3 दिनों में ED उनसे करीब 27 घंटे की पूछताछ कर चुकी है. अब उन्हें शुक्रवार को फिर बुलाया गया है.
राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान पिछले 3 दिनों में हुए विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कल के लिए एडवांस तैयारी कर रखी है. दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि कल के लिए तैयारी कर ली गई है. कांग्रेस पदाधिकारियों से संपर्क किया गया है.
सीपी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया गया है कि अगर कल गैदरिंग करने का कोई प्लान है. तो लुटियंस जोन में परमिशन नहीं दी जा सकती है. क्योंकि धारा 144 लगी हुई है. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के मुताबिक वहां सिर्फ जंतर-मंतर में रैली की जा सकती है. लुटियंस जोन में बहुत से इलाके हैं, जहां रैली-प्रदर्शन पर सख्त मनाही है. जैसे राजपथ और जनपथ. ये हाई सिक्योरिटी एरिया हैं.
उन्होंने आगे कहा कि कल के प्रदर्शन के सिलसिले में कांग्रेस की तरफ से एक-2 शिकायतें मिली हैं. तुगलक रोड थाने में उसे देखा जा रहा है. यह शिकायतें AICC ऑफिस के बाहर की है, जहां भीड़ जुट गई थी. लोग कांग्रेस ऑफिस से बाहर निकले थे और एक गैर कानूनी असेंबली बन गई थी.
प्रदर्शन के दौरान पुलिस कुछ लोगों को डिटेन कर रही थी, इस दौरान ही धक्का-मुक्की हुई. प्रदर्शनकारियों में से एक-दो लोग भागकर गेट की तरफ दौड़े और पुलिस ने उन्हें एंट्री पॉइंट से पकड़ा. भीड़ ने बैरिकेड तोड़े पुलिस के साथ भी मार-पीट की गई है. पुलिस ने एक केस भी दर्ज किया है. जांच जारी है.
सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि हमें सोर्स के जरिए पता चला है कि हो सकता है कल भी कांग्रेस पार्टी उस इलाके में गैदरिंग करे. कांग्रेस पदाधिकारियों से पुलिस की अपील है कि वहां धारा 144 लगी है. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के मुताबिक वहां बड़ी गैदरिंग नहीं की सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










