
Rahul Dravid Son Samit: अंडर-19 टीम में हुआ सेलेक्शन... पर वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे राहुल द्रविड़ के बेटे समित, जानें पूरा मामला
AajTak
राहुल द्रविड़ के बेटे समित का चयन अंडर-19 टीम में हुआ है. समित दाएं हाथ के एक बेहतरीन बल्लेबाज तो हैं ही. साथ ही वो दाएं हाथ से मध्यम गति गेंदबाजी भी करते हैं. समित द्रविड़ कर्नाटक अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं.
राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था. टी20 वर्ल्ड कप के साथ ही बतौर हेड कोच द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था. अब द्रविड़ के बेटे समित भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल चुके हैं. 18 साल के समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ वनडे और चार दिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.
समित दाएं हाथ के एक बेहतरीन बल्लेबाज तो हैं ही. साथ ही वो दाएं हाथ से मध्यम गति गेंदबाजी भी करते हैं. समित द्रविड़ कर्नाटक अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसने 2023-24 के सीजन में कूच बिहार ट्रॉफी जीती. उन्होंने लंकाशायर की टीम के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ एकादश का भी प्रतिनिधित्व किया था. समित द्रविड़ महाराजा ट्रॉफी केएससीए T20 टूर्नामेंट में मैसूर वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं.
...तो अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेंगे समित
समित पहली बार अंडर-19 लेवल पर भारत के लिए खेलते नजर आएंगे. समित का भारत की अंडर-19 टीम में तो सेलेक्शन हो गया, लेकिन वह 2026 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे. समित का जन्म 10 नवंबर 2005 को हुआ था और वह अपने 19वें जन्मदिन से लगभग दो महीने दूर हैं. इसलिए, जब 2026 अंडर-19 विश्व कप होगा, तब उनकी उम्र 20 साल से ज्यादा हो चुकी होगी. अगला अंडर-19 वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है.
समित के पिता राहुल द्रविड़ का शुमार दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में किया जाता है. 50 साल के राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट और 340 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, साथ ही 2005-07 के दौरान टीम की कप्तानी भी की थी. टीम इंडिया की ओर से सिर्फ दो ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में 10,000 से ज्यादा रन बनाए. एक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दूसरे राहुल द्रविड़. द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 52.31 के एवरेज से 13,288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं वनडे इंटरनेशनल में द्रविड़ के नाम पर 39.16 की औसत से 10,889 रन दर्ज हैं. वनडे इंटरनेशनल में द्रविड़ ने 12 शतक और 81 अर्धशतक लगाए.
बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम को ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ तीन वनडे और दो चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी. दोनों टीमों के बीच तीनों वनडे मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे. वहीं दोनों चार दिवसीय मुकाबले चेन्नई में होने हैं. जहां वनडे सीरीज में मोहम्मद अमान भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं चार दिवसीय मैचों में सोहम पटवर्धन को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








