
Rahul Dravid on Rishabh Pant: 'ऋषभ पंत बढ़िया फॉर्म में लेकिन धड़कन बढ़ा देते हैं', राहुल द्रविड़ का मज़ेदार बयान
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 100 रन के अंदर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. तब ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और 111 बॉल पर ताबड़तोड़ 146 रनों की पारी खेली थी...
Rahul Dravid on Rishabh Pant: टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का एक बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की जमकर तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत अलग तरह के ही शॉट खेलते हैं, जो लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देते हैं.
द्रविड़ ने पंत को गेम चेंजर भी बताया है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 100 रन के अंदर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और 111 बॉल पर ताबड़तोड़ 146 रनों की पारी खेली.
पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 222 रनों की पार्टनरशिप की थी. इसके बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 416 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था. हालांकि दूसरी पारी में भारतीय टीम 245 रनों पर सिमट गई. इसके बाद इंग्लैंड टीम ने 378 रनों का टारगेट 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और मैच अपने नाम किया.
'पंत के ऐसे शॉट देखने की आदत हो गई'
मैच के बाद कोच द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में शानदार खेल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में शतक लगाया था. उस मुश्किल हालात में भी शतक लगाना अच्छा रहा. (हंसते हुए कहा) हां लेकिन पंत बीच-बीच में लोगों के दिलों की धड़कनों को जरूर बढ़ा देते हैं, लेकिन हमें इसकी आदत हो गई है.'
कोच द्रविड़ का मानना है कि ऋषभ पंत को कुछ नए शॉट्स खेलना चाहिए. कोच ने कहा, 'हम यह भी स्वीकार करते हैं कि पंत को कुछ ऐसे शॉट भी खेलना चाहिए, जो उन्होंने पहले कभी नहीं खेले हों. हम यह देखना चाहेंगे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







