
R Ashwin on Shaheen Afridi: 'IPL में होते शाहीन आफरीदी, तो उसे मिलते 14-15 करोड़', आर अश्विन का दावा
AajTak
इन दिनों यूएई में भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 सीजन खेल रही हैं. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी चोटिल होकर बाहर हुए. ऐसे में अश्विन अपने चैनल पर शाहीन की चोट और पाकिस्तानी गेंदबाजी को लेकर बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने आईपीएल में आफरीदी के होने को लेकर बात कही...
Ravichandran Ashwin on Shaheen shah Afridi: भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इन दिनों यूएई में एशिया कप 2022 सीजन खेल रही हैं. दोनों ही टीमें इस समय चोटों से काफी परेशान हैं. भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी चोट के कारण लगातार टीम से बाहर हो रहे हैं.
इनमें सबसे पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी और भारतीय जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर बाहर हुए. फिर पाकिस्तानी मोहम्मद वसीम जूनियर और भारतीय रवींद्र जडेजा भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
'आफरीदी की चोट पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका'
भारत और पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच एकदूसरे के खिलाफ खेला था. इसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच रविवार (4 सितंबर) को खेला जाएगा. इससे पहले ही भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक नई बहस शुरू कर दी है. यह बहस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने को लेकर है. अश्विन ने यह बात अपने यूट्यूब चैनल पर कही.
दरअसल, अश्विन अपने चैनल पर शाहीन की चोट और पाकिस्तानी गेंदबाजी को लेकर बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'जब हमारा पाकिस्तान से पिछला मैच हुआ था, तब शादाब खान और हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी की थी. मगर शाहीन आफरीदी ने ओपनिंग को ढेर करते हुए पूरा मैच ही बदल दिया था. अब टूर्नामेंट से पहले आफरीदी की चोट पाकिस्तान टीम के लिए एक बड़ा झटका रहा है.'
'शाहीन आफरीदी आईपीएल नीलामी में होते, तो...'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








