
R Ashwin on Rohit Sharma: मां के बारे में सुन रोने लगे थे रविचंद्रन अश्विन, बताया- किस तरह रोहित शर्मा ने बुक कराया चार्टर प्लेन
AajTak
हाल ही में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज 4-1 से हराया है. इसी दौरान स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने घर लौट गए थे. बाद में जानकारी मिली थी कि उनकी मां की तबीयत खराब थी. मगर अब अश्विन ने इस पूरे मामले में एक खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि किस तरह मुश्किल समय में कप्तान रोहित शर्मा ने दिल जीत लिया...
R Ashwin on Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज 4-1 से जीती है. इसी सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान दूसरे दिन ही स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने घर लौट गए थे. बाद में जानकारी मिली थी कि उनकी मां की तबीयत खराब थी.
हालांकि अश्विन एक दिन बाद ही मैच में खेलने के लिए लौट आए थे. मगर इस पूरे मामले को लेकर अश्विन ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि किस तरह मां की तबीयत के बारे में सुनकर वो रोने लगे थे.
अश्विन ने पूरे किए अपने 500 टेस्ट विकेट
इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ उनके कमरे में आए और उन्हें घर जाने के लिए कहा. अश्विन ने बताया कि तब राजकोट से कोई फ्लाइट नहीं थी. ऐसे में रोहित ने जो किया, उसने सभी का दिल जीत लिया. रोहित ने पूरी कोशिश करते हुए चार्टर प्लेन बुक कराया.
बता दें कि अश्विन ने तीसरे टेस्ट में ही अपने टेस्ट करियर के 500 विकेट पूरे किए थे. इसके बाद ही अश्विन मां के बीमार होने का पता चला तो वह घर जाना चाहते थे. उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि मां कैसी हैं और क्या वह बेहोश हैं? जवाब मिला कि वह देखने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में अश्विन की आंखों में आंसू आ गए थे.
अश्विन ने बताया कि वो राजकोट से चेन्नई जाने के लिए फ्लाइट देखने लगे, लेकिन उन्हें कोई फ्लाइट मिली नहीं. राजकोट एयरपोर्ट शाम 6 बजे बंद हो जाता है. उन्हें समझ ही नहीं आया कि अब क्या किया जाए. उसी समय रोहित और द्रविड़ उनके कमरे में आए.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











