
Priyanka Gandhi Interacts With BJP Workers: 'दीदी-दीदी...वो ब्रेसलेट दे दो...' प्रियंका गांधी से बोले बीजेपी समर्थक
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में चल रही चुनावी गहमागहमी के बीच मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया. यहां चुनावी कटुता के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी की रैली से लौट रहे लोगों को कांग्रेस की प्रचार सामग्री बांटी और उनके साथ काफी विनम्रता से बातचीत की. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीजेपी की रैली से लौटे लोगों को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी रास्ते में चुनाव प्रचार करती दिखीं. इस दौरान भीड़ में शामिल एक युवकों ने गाड़ी में बैठी कांग्रेस महासचिव से कहा, ''दीदी-दीदी...वो ब्रेसलेट दे दो...'' प्रियंका गांधी ने पूरी शालीनता से उन सबको कांग्रेस की चुनावी सामग्री दी और सारे घोषणा पत्र दिए. साथ ही रबर के ब्रेसलेट भी बांटे. यही नहीं, कांग्रेस महासचिव ने लोगों से हाथ भी मिलाया.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










