
Prithvi Shaw Nidhhi Tapadiaa: पृथ्वी शॉ के साथ कौन है ये मिस्ट्री गर्ल निधि तपाड़िया? जानिए क्या है इन दोनों का रिश्ता
AajTak
भारतीट क्रिकेट टीम के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लड़की के साथ वाली अपनी फोटो शेयर कर तहलका मचा दिया. फोटो वायरल होते ही यह लड़की एक मिट्री गर्ल बन गई और लोग इनके बारे में जानने के लिए आतुर हो गए. अब इस राज से पर्दा उठ गया है. पृथ्वी शॉ ने खुद ही अपनी फोटो में बताया है कि यह लड़की कौन है...
Prithvi Shaw Nidhhi Tapadiaa: भारतीट क्रिकेट टीम के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं. मगर वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक लड़की के साथ वाली अपनी फोटो शेयर कर तहलका मचा दिया.
फोटो शेयर होते ही, तुरंत वायरल हो गई और फैन्स इसको लेकर कई तरह के कयास लगाने लगे. फोटो वायरल होते ही यह लड़की एक मिट्री गर्ल बन गई और लोग इनके बारे में जानने के लिए आतुर हो गए. यह सस्पेंस तब ज्यादा बढ़ गया, जब पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए क्रेडिट इसी मिस्ट्री गर्ल को दिया. इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी डाली.
पृथ्वी शॉ की गरबा टीचर है मिस्ट्री गर्ल
अफवाहों का दौर यहां तक चला कि लोगों ने इस लड़की को पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड तक बता दिया. लोग कयास लगाने लगे कि पृथ्वी शॉ इस ग्लैमरस गर्ल को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन सभी बातों का जवाब तो स्पष्ट रूप से नहीं मिल सका है, लेकिन पृथ्वी शॉ ने अपनी पोस्ट में क्लियर कर दिया था कि यह उनकी गरबा टीचर रही है.
मिस्ट्री गर्ल का नाम निधि तपाड़िया है
पृथ्वी शॉ को गरबा सिखाने वाली लड़की का नाम निधि तपाड़िया है. पृथ्वी शॉ ने निधि के साथ जिस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'मुझे गरबा स्टेप्स सिखाने के लिए धन्यवाद.' फोटो में पृथ्वी शॉ और निधि के साथ माता की तस्वीर भी नजर आ रही है और दोनों हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







