
Prithvi Shaw Double Century: वनडे में दोहरा शतक जड़ ठोकी वर्ल्ड कप की दावेदारी, इस भारतीय ने मचाया तूफान
AajTak
इस समय इंग्लैंड में वनडे कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ ने बल्ले से तूफान मचा रखा है. नॉर्थहैम्पटनशर टीम के लिए खेलते हुए शॉ ने समरसेट के खिलाफ दोहरा शतक जमाया. इसी के साथ वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी ठोक दी है...
Prithvi Shaw Double Century: भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड में अपने बल्ले से तूफान मचा रखा है. पृथ्वी शॉ इस समय इंग्लैंड में वनडे कप खेल रहे हैं. यहां उन्होंने वनडे मैच में दोहरा शतक जड़कर दिग्गजों को अपना मुरीद कर दिया है. साथ ही इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है. बता दें कि वर्ल्ड कप इसी साल 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा.
पृथ्वी शॉ इस समय वनडे कप में नॉर्थहैम्पटनशर टीम के लिए खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक तीन मैच खेले. तीसरे मैच में पृथ्वी शॉ ने 129 गेंदों पर 244 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 8 छक्के जमाए. यह पृथ्वी शॉ का लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक है.
पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड में लगाया रनों का अंबार
23 साल के पृथ्वी शॉ ने अपना शतक 81 गेंदों पर पूरा किया था. इसके बाद उन्होंने अपना गियर बदला और अगला शतक सिर्फ 48 गेंदों पर जड़ दिया. ओपनिंग आते ही पृथ्वी शॉ समरसेट के गेंदबाजों पर बुरी तरह टूट पड़े थे. इस पारी के बदौलत पृथ्वी शॉ ने कई सारे रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं.
पृथ्वी शॉ की पारी के बदौलत ग्रुप-बी के मुकाबले में उनकी टीम नॉर्थहैम्पटनशर ने समरसेट के खिलाफ 8 विकेट पर 415 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इसके जवाब में समरसेट की टीम 45.1 ओवर में 328 रनों पर ही सिमट गई. इस तरह पृथ्वी शॉ ने अपनी टीम को 87 रनों से मैच जिताया. मैच में शॉ का स्ट्राइक रेट 159.47 का रहा.
DOUBLE HUNDRED FOR PRITHVI SHAW 204* off 131 balls with 25 fours & 8 sixes against Somerset 📷: onedaycup #CricketTwitter #Cricketpic.twitter.com/NLXrauCT5g

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








