
Prestige Air Flip Air Fryer Review: हेल्दी कुकिंग के लिए अच्छा ऑप्शन, लेकिन प्राइस है प्रीमियम
AajTak
Prestige Air Flip Review: किचन अप्लायंस की कैटेगरी में प्रेस्टीज एक जाना माना नाम है. ब्रांड कई प्रोडक्ट्स ऑफर करता है, जो स्मार्ट किचन बनाने में आपकी मदद करेंगे. ऐसा ही एक प्रोडक्ट कंपनी का एयर फ्रायर है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. आप इसे ग्रिलर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं आपको ये एयर फ्रायर खरीदना चाहिए या नहीं.
हेल्दी कुकिंग हर किसी की जरूरत है और जरूरी भी है. पिछले कुछ वक्त से ऑयल फ्री कुकिंग का ट्रेंड भी चल गया है. हर कोई अपने लिए हेल्दी और बिना तेल का खाना चाहता है. इसकी वजह से एयर फ्रायर काफी पॉपुलर हुए हैं. कई लोगों को ये भी लगता है कि एयर फ्रायर और माइक्रोवेव ओवन एक जैसे हैं, लेकिन ये माइक्रोवेव ओवन से काफी अलग हैं.
ये गर्म हवा की मदद से खाना को पकाता है. पिछले कुछ दिनों से हम Prestige Air Flip एयर फ्रायर को इस्तेमाल कर रहे हैं. ये दो तरीके से काम करता है. आप इसे एयर फ्रायर और ग्रिलर दोनों की तरह यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं ये प्रोडक्ट किन लोगों के लिए बना है और क्या आपको इसके लिए पैसे खर्च करने चाहिए.
Prestige Air Flip 4.5L का डिजाइन काफी स्लीक और मॉडर्न है. ये देखने में किसी दूसरे एयर फ्रायर जैसा है, लेकिन ज्यादा प्रीमियम लगता है. ये मैट ब्लैक फिनिश में आता है, जिसकी बास्केट ट्रांसपैरेंट है. इसमें टच कंट्रोल मिलते हैं, जो कई प्रीसेट ऑप्शन्स के साथ आते हैं.
इसकी क्षमता 4.5 लीटर की है, जो इसे 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाता है. ट्रांसपैरेंट डिजाइन और ग्लास फिनिश की वजह से इसे साफ रखना ज्यादा आसान है.
Prestige ने इसमें 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी दी है. इसकी मदद से खाना हर तरफ से मिलने वाली गर्मी से पकता है. ये गर्म हवा खाने को क्रिस्पी बनाती है. यानी आपको बिना तेल के ही डीप फ्राई का मजा मिलेगा. आप टेम्परेचर को 80 डिग्री सेल्सियस से लेकर 200 डिग्री सेल्सियस तक सेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IZI Go-X Pro Review: फोन को प्रोफेशनल ग्रेड कैमरा सेटअप में बदल देगा ये डिवाइस

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









