
President Election: जब 37 में से 36 उम्मीदवारों ने वापस ले लिया नाम और देश को मिला इकलौता निर्विरोध राष्ट्रपति
AajTak
नीलम संजीव रेड्डी 1977 में देश के छठे राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे. उनके नाम देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड है. अगर इस बार एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं तो यह खिताब उनके नाम हो जाएगा.
नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति थे, जो 1977 से लेकर 1982 तक इस पद पर रहे. उनके साथ तीन और उपलब्धियां जुड़ी हैं. वह देश के एकमात्र राष्ट्रपति हैं, जो निर्विरोध चुने गए थे. वह सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति थे और देश के पहले गैर कांग्रेसी राष्ट्रपति भी थे. ऐसा नहीं था कि बहुत आसानी से उन्होंने चुनाव लड़ा और इस सर्वोच्च पद पर आसीन हो गए. उनके इस पद तक पहुंचने की पटकथा चुनाव से 8 साल पहले उस समय लिखनी शुरू हो गई थी, जब उन्होंने पहली बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा.
जब राजनीति से ले लिया था संन्यास
1969 में हुए राष्ट्रपति चुनाव को देश का अब तक का सबसे दिलचस्प राष्ट्रपति चुनाव माना जाता है. उस समय नीलम संजीव रेड्डी लोकसभा अध्यक्ष हुआ करते थे. डॉ. जाकिर हुसैन के आकस्मिक निधन के बाद राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा हुई तो उन्होंने ये चुनाव लड़ने के लिए 19 जुलाई 1969 को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.
भगवती शरण मिश्र अपनी किताब भारत के राष्ट्रपति में लिखते हैं कि 1969 में इंदिरा गांधी के खिलाफ देशभर में नाराजगी थी. उनके विरोधी एकजुट हो गए थे. उस समय कांग्रेस के इंदिरा विरोधी गुट ने राष्ट्रपति पद के लिए नीलम संजीव रेड्डी को उम्मीदवार चुन लिया. वहीं कांग्रेस का प्रत्याशी होने के बाद भी विरोधियों ने रेड्डी के नाम पर सहमति जता दी थी लेकिन इंदिरा गांधी उनके नाम को लेकर सहमत नहीं थीं.
दरअसल, इंदिरा गांधी चाहती थीं कि तत्कालीन उपराष्ट्रपति वीवी गिरि ही राष्ट्रपति बनें लेकिन उनके नाम पर कांग्रेस एकजुट नहीं थी इसलिए उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया. इंदिरा गांधी ने भी उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन दिया. इतना ही नहीं इंदिरा ने वोटिंग से पहले मतदाताओं से अपील भी की कि वे वोट करने से पहले अपने अंतर्मन की आवाज सुनें. उनकी इस अपील से चुनाव का रुख बदल गया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









