
Prayagraj: नाव पर हुक्का-नॉन वेज पार्टी करने वालों की हुई पहचान, पुलिस ने दर्ज किया केस
AajTak
प्रयागराज में नाव पर बैठकर हुक्का और नॉनवेज पार्टी करने वालों की पहचान हो गई है. दारागंज थाना पुलिस ने हस्सान और फैजान के साथ ही आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इन धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है. केस दर्ज होने के बाद हस्सान और फैजान फरार हो गये, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नाव पर बैठकर हुक्का और नॉनवेज पार्टी करने वालों की पहचान हो गई है. दारागंज थाना पुलिस ने हस्सान और फैजान को मामले में नामजद किया है. पुलिस ने इन दोनों के साथ ही आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है.
नामजद दोनों आरोपी हस्सान और फैजान घर छोड़कर फरार हैं. बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर नाव पर हुक्का पीते और नॉनवेज बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो दारागंज के नागवासुकी इलाके का बताया जा रहा है. वीडियो में एक नाव पर 8 लोग बैठे हुए हैं. सफेद शर्ट पहना एक युवक हुक्का पीता हुआ नजर आ रहा है. नाव पर ही चिकन भूना जा रहा है.
नाव पर ही एक अलग भगोने में मीट भी रखा हुआ है. एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दारागंज पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया था. दारागंज थाना पुलिस ने हस्सान और फैजान को मामले में नामजद किया है.
गौरतलब है कि प्रयागराज शहर को धर्मनगरी के तौर पर जाना जाता है लेकिन अब यहां गंगा नदी में नाव पर बैठकर हुक्का पीते और नॉनवेज पकाते हुए कुछ लोगों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी इस समय उफान पर है जिससे बाढ़ ने तबाही मचा रखी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










