
Poco F3 GT भारत में 23 जुलाई को होगा लॉन्च, मिलेंगे Dolby Atmos वाले स्पीकर्स
AajTak
Poco F3 GT को भारत में 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी कंपनी की ओर से दे दी गई है. साथ ही कंपनी ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि ये अपकमिंग फोन Dolby Atmos सपोर्ट वाला डुअल-स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आएगा.
Poco F3 GT को भारत में 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी कंपनी की ओर से दे दी गई है. साथ ही कंपनी ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि ये अपकमिंग फोन Dolby Atmos सपोर्ट वाला डुअल-स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आएगा. उम्मीद की जा रही है कि Poco F3 GT चीन में अप्रैल में लॉन्च हुए Redmi K40 Gaming Edition का रिब्रांडेड वर्जन होगा. Poco इंडिया की ओर से ये कंफर्म कर दिया गया है कि Poco F3 GT को 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद है कि कंपनी इसके लिए एक वर्चुअल इवेंट जरूर रखेगी, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए की जाएगी. कंपनी ने ये भी बताया है कि फोन 'स्लिपस्ट्रीम डिजाइन' में आएगा और इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट मैट फिनिशिंग देखने को मिलेगी. इसका फ्रेम एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम एलॉय का बना हुआ होगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












