
Player of the tournament T20 World Cup 2022: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने सूर्यकुमार को चुना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए बाबर आजम का वोट किसे मिला
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई. मगर अब भी वर्ल्ड कप में भारतीयों का जलवा कायम है. आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए 9 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है. जानिए जोस बटलर औऱ बाबर आजम ने किसे बताया दावेदार..
Player of the tournament T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खिताब से दो जीत दूर आकर रह गई. यानी सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी टूर्नामेंट में अब भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है. खिताब ना सही, लेकिन भारतीय टीम के खाते में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जरूर आ सकता है.
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए 9 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया. इसमें सबसे ऊपर नाम विराट कोहली का है. उनके बाद दूसरे नंबर पर भी सूर्यकुमार यादव काबिज हैं. अब वोटिंग के आधार पर इनमें से किसी एक को ही इस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए चुना जाएगा. यानी भारत के खाते में यह अवॉर्ड आने की उम्मीद सबसे ज्यादा है.
बटलर और बाबर ने किसे बताया दावेदार
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड फाइनल मैच के बाद दिया जाएगा. यह खिताबी मुकाबला आज (13 नवंबर) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होना है. मगर इससे फाइनल से पहले इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने इस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए सूर्यकुमार यादव को अपनी पसंद बताया है. जबकि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का कुछ और ही मानना है. बाबर ने इस अवॉर्ड के लिए अपनी ही टीम के ऑलराउंडर शादाब खान को दावेदार बताया है.
बटलर को पसंद आया सूर्या का बैटिंग अंदाज
जोस बटलर ने कहा, 'मेरे हिसाब से सूर्यकुमार यादव. मुझे लगता है कि उसने सभी से हटकर खुलकर क्रिकेट खेली है. स्टार खिलाड़ियों से सजे इस लाइन-अप (वर्ल्ड कप) में सूर्या ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जिस तरह से वह खेले, अद्भुत है. बिल्कुल, उस शीट (ICC लिस्ट) में हमारे भी कुछ खिलाड़ी जैसे सैम करन और एलेक्स हेल्स हैं. यदि वो फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वह मेरे लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हो सकते हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








