
Pitru Paksha 2025: एकादशी या ग्यारस तिथि का श्राद्ध आज, जानें पितरों के तर्पण का शुभ मुहूर्त और विधि
AajTak
Pitru Paksha 2025: आज ग्यारस या एकादशी तिथि का श्राद्ध पड़ रहा है. एकादशी का श्राद्ध पितरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण और लाभकारी माना जाता है. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Ekadashi Shradh 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल पितृ पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि बहुत खास होती है. इस दिन उन पितरों का श्राद्ध संपन्न किया जाता है जिनकी मृत्यु एकादशी तिथि को हुई थी. मान्यता है कि यह तिथि पितरों के तर्पण और उनकी आत्मा की शांति के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी मानी जाती है.
एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है. इसलिए इस दिन किए जाने वाले श्राद्ध का महत्व और भी बढ़ जाता है. यह माना जाता है कि इस दिन पितरों को किए गए तर्पण से उनके लिए पुण्य की प्राप्ति होती है, उनके दुख और कष्ट दूर होते हैं. इससे परिवार में सुख, समृद्धि और शांति का वातावरण बनता है.
ग्यारस श्राद्ध 2025 मुहूर्त
एकादशी तिथि 17 सितंबर यानी आज अर्धरात्रि 12 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुकी है और इसका समापन आज रात 11 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी. इंदिरा एकादशी के दिन ग्यारस का श्राद्ध करने के लिए कई मुहूर्त बन रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है कुतुप काल. ये आज सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा, इस दिन रौहिण मुहूर्त भी बन रहा है जो दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक है. साथ ही, अपराह्न (सायं) मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 29 बजे से दोपहर 03 बजकर 56 बजे तक है.
एकादशी श्राद्ध विधि
सबसे पहले दिन स्नान करके शरीर और मन को शुद्ध कर लें. शुद्ध होकर ही श्राद्ध की तैयारी करें. इसके बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके किसी साफ और स्वच्छ स्थान पर बैठ जाएं. दक्षिण दिशा पितरों का प्रतीक मानी जाती है, इसलिए यह दिशा अत्यंत महत्वपूर्ण है. एक थाली में काले तिल, दूध, जल, गंगाजल ले लें.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











