
Piaggio का नया ई-स्कूटर, बिना चाबी होगा स्टार्ट, सिंगल चार्ज में चलेगा 90 किमी
AajTak
Vespa जैसा स्टाइलिश स्कूटर बनाने वाली कंपनी Piaggio Group के नए ई-स्कूटर की पहली झलक सामने आई है. कंपनी का दावा है कि ये नया ई-स्कूटर सिंगल चार्ज में 90 किमी चलेगा, साथ ही इसमें बिना चाबी के स्टार्ट होने और नीची सीट जैसे कई अनोखे फीचर हैं.
Piaggio Group ने अपने नए ई-स्कूटर Piaggio One की पहली झलक सबके सामने पेश की है. कंपनी ने इसे भी Vespa की तरह शहरी आबादी और युवाओं की पसंद के अनुरूप डिजाइन किया है. ये वजन में हल्का और चलाने में आसान है. कंपनी का ये स्कूटर पूरी तरह इलेक्ट्रिक है. (Photo : Piaggio) कंपनी ने Piaggio One में बिना चाबी के स्टार्ट होने का अनोखा फीचर दिया है. मतलब इसमें रिमोट स्टार्ट सिस्टम है. इसकी बिल्ट क्वालिटी Piaggio के अन्य स्कूटर की तरह उच्च गुणवत्ता की है. साथ ही सड़क पर चलने के दौरान ये बहुत कम आवाज करता है. (Photo : Piaggio) कंपनी ने अपने नए स्कूटर में सबसे अनोखी चीज नीची सीट दी है. इसकी वजह से ये कम लंबाई वालों के साथ-साथ सभी के लिए चलाना आसान है. इस ई-स्कूटर में फ्लैट फुटरेस्ट है जो आरामदायक सवारी का लुत्फ देता है. साथ ही बड़ा लेगरुम लंबे लोगों के लिए भी सहूलियत पैदा करता है. (Photo : Piaggio)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












