
Parliament Security Breach: जो कुछ हुआ उसके पीछे ललित झा का दिमाग; पुलिस को मोबाइल की तलाश
Zee News
Lalit Jha: अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद ललित झा राजस्थान भाग गया था. वह संसद के बाहर मौजूद नीलम आजाद और अमोल शिंदे का विरोध वीडियो बना रहा था. मौके से भागने के बाद उसने राजस्थान के नागौर पहुंचने के लिए बस ली. वहां वह अपने दो दोस्तों से मिले और एक होटल में रात बिताई. पुलिस ने कहा कि फिर उसे एहसास हुआ कि उसकी तलाश की जा रही है तो वह खुद ही दिल्ली आ गया. पुलिस ने कहा, 'ललित झा खुद ही पुलिस स्टेशन आया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी.'
Lalit Jha: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के शिक्षक ललित झा की हिरासत की मांग की. झा को 13 दिसंबर को लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन के मामले में गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि ललित ने सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल को योजना में उनकी जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरे हमले की साजिश रची और इसलिए पुलिस को झा को तमाम शहरों और स्थानों पर ले जाने की जरूरत है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










