
Pakistan Vs Afghanistan LIVE Score, World Cup: बाबर आजम ने जीता टॉस, अफगानिस्तानी टीम करेगी पहले गेंदबाजी
AajTak
ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आज 22वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने पिछले 4 में से 2 मुुकाबले जीत हैं. जबकि अफगानिस्तान ने 4 में से 1 ही मैच जीता है.
Pakistan Vs Afghanistan LIVE Score, World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज पाकिस्तान टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया.
पाकिस्तान टीम ने अब तक इस वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले, जिसमें से 2 जीते और 2 हारे हैं. बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम ने पिछले दो मुकाबले हारे हैं. इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी. सेमीफाइनल में बने रहने के लिए उसे अपने बाकी बचे 5 में से कम से कम 4 मैच जरूर जीतने होंगे.
दोनों टीमों में एक-एक बदलाव
स्टार स्पिनर मोहम्मद नवाज बुखार के कारण मुकाबले से बाहर हैं. उनकी जगह उपकप्तान शादाब खान की वापसी हुई है. अफगानिस्तानी टीम में भी एक बदलाव हुआ है. उन्होंने फजलहक फारूकी को बाहर कर नूर अहमद को जगह दी है.
अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को दी थी करारी शिकस्त
दूसरी ओर अफगानिस्तानी टीम है, जिसने अब तक 4 मैच खेले, जिसमें से एक ही जीता है. उसने वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रनों के अंतर से हराकर बड़ा उलटफेर किया था. हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली अफगान टीम कभी भी किसी भी टीम को हराने की ताकत रखती है. ऐसे में पाकिस्तान को उससे बचकर रहना होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








