
Pakistan Super League PSL Schedule: IPL से नहीं टकराना चाहता पाकिस्तान! पहले ही खत्म होगा PSL, शेड्यूल जारी
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घरेलू टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 सीजन का शेड्यूल जारी किया है. पीएसएल इस बार 13 फरवरी से खेला जाएगा. जबकि उसका फाइनल मुकाबला 19 मार्च को खेला जाएगा. इस बार भी पीएसएल का IPL से टकराव नहीं होगा...
Pakistan Super League PSL Schedule: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है. हर बार की तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से टक्कर लेने से बचा है. यानी पीएसएल की विंडो आईपीएल से ठीक पहले रखी गई है. दोनों में टकराव होना मुश्किल लग रहा है.
पीएसएल इस बार 13 फरवरी से खेला जाएगा. जबकि उसका फाइनल मुकाबला 19 मार्च को खेला जाएगा. दूसरी ओर आईपीएल 2023 सीजन का शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है. मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2023 सीजन मार्च के ही तीसरे हफ्ते के आखिर में शुरू हो सकता है.
4 शहरों में कराए जाएंगे कुल 34 मुकाबले
बता दें कि पीएसएल में इस बार पहला मुकाबला मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा. पिछले पीएसएल सीजन यानी 2022 का फाइनल भी इन दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था. उस मैच में तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर टीम ने जीत दर्ज कर खिताब जीता था.
HBL PSL 8 schedule announced Read more: https://t.co/RIPchIAsFk#HBLPSL8 pic.twitter.com/k3xYhYkzM5
जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली मुल्तान टीम उपविजेता रही थी. इस बार पीएसएल में कुल 34 मैच खेले जाएंगे. यह सभी मुकाबले कराची, मुल्तान, लाहौर और रावलपिंडी में होने हैं. शेड्यूल के मुताबिक, रावलपिंडी में सबसे ज्यादा 11 मैच खेले जाएंगे. जबकि कराची और लाहौर में 9-9 मुकाबलें होंगे. बाकी 5 मैच मुल्तान में खेले जाएंगे. फाइनल समेत प्लेऑफ के मुकाबले लाहौर में ही होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







