
Pakistan Cricket: घटने जा रही थी पाकिस्तानी टी20 खिलाड़ियों की 90% मैच फीस... मचा हंगामा
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सुर्खियों में आया है. हर बार की तरह इस बार भी पीसीबी अपनी कंगाली को लेकर सुर्खियों में है. उसने हाल ही में अपने घरेलू टी20 खिलाड़ियों की मैच फीस में 90 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला किया था.
Pakistan Cricket: पाकिस्तान की मेजबानी में हाल ही में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 हुई, जिसमें भारतीय टीम चैम्पियन बनी. अपनी ही मेजबानी में हुए इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की काफी फजीहत हुई थी. टीम 5 दिन में ही ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. पाकिस्तान ने कोई मैच नहीं जीता था.
चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सुर्खियों में आया है. हर बार की तरह इस बार भी पीसीबी अपनी कंगाली को लेकर सुर्खियों में है. उसने हाल ही में घरेलू नेशनल टी20 टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों की मैच फीस में 90 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला किया था.
टी20 खिलाड़ियों की मैच फीस कटौती पर लगी रोक
इस फैसले के बाद पाकिस्तानी घरेलू क्रिकेट में हंगामा मच गया था. इसके बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को दखल देना पड़ा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश देते हुए इस फैसले पर रोक लगा दी है. यानी अब पाकिस्तानी घरेलू टी20 खिलाड़ियों की मैच फीस में 90 प्रतिशत तक कटौती को रोक दिया गया है.
बता दें कि इस समय घरेलू टी20 मुकाबले खेलने पर खिलाड़ियों को प्रति मैच एक लाख रुपये पाकिस्तानी रुपये मिलते हैं. इस पर 90 प्रतिशत तक कटौती करते हुए 10 हजार रुपये प्रति मैच देने का फैसला हुआ था. रिजर्व प्लेयर्स को तो 5 हजार रुपये ही मिलते. मगर अब पीसीबी चीफ ने इस कटौती पर रोक लगा दी है.
क्यों मैच फीस में कटौती का फैसला किया था?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












