
PAK vs NZ T20 Series: क्रिकेटर्स के लिए सुरक्षित नहीं है पाकिस्तान? न्यूजीलैंड के हेनरी निकोलस का बड़ा बयान
AajTak
न्यूजीलैंड टीम पिछले 17 महीनों में तीसरी बार पाकिस्तानी दौरे पर पहुंची है. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला गुरुवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा. पिछले दो दौरों पर न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर हेनरी निकोलस भी मौजूद रहे थे. उन्होंने पाकिस्तान में क्रिकेटर्स की सुरक्षा पर बड़ा बयान दिया है...
Pakistan vs New Zealand T20 Series: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला गुरुवार (18 अप्रैल) को रावलपिंडी में खेला जाएगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे.
2009 के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में बड़ी मुश्किल से क्रिकेट के वापसी हुई है. 2021 में न्यूजीलैंड का दौरा तय हुआ था, लेकिन कीवी टीम बगैर कोई मैच खेले तुरंत देश वापस लौट आई थी. इसकी बड़ी वजह पाकिस्तान में सुरक्षा मामला था.
17 महीनों में यह न्यूजीलैंड का तीसरा पाकिस्तानी दौरा
मगर उसके बाद न्यूजीलैंड ने 2 बार पाकिस्तान का दौरा किया और दोनों बार सीरीज सफल रहीं. पिछले 17 महीनों में यह न्यूजीलैंड का तीसरा पाकिस्तानी दौरा है. इन दोनों दौरों पर न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर हेनरी निकोलस भी मौजूद रहे थे. उन्होंने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. मगर इस बार वो पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं हैं.
पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था भी बेस्ट लेवल की रही
इसी बीच हेनरी निकोलस ने टीओआई को इंटरव्यू दिया. इस दौरान पाकिस्तान में क्रिकेटर सुरक्षित हैं या नहीं? यह सवाल खासकर पूछा गया. इसके जवाब में हेनरी ने कहा कि जब भी वो पाकिस्तान दौरे पर गए हैं, तब वहां उन्हें खास सुरक्षा मिली है. वो पाकिस्तान में बेहद सुरक्षित महसूस करते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








