
PAK vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बैकफुट पर पाकिस्तान, बाबर आजम फिर फ्लॉप
AajTak
पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने निराश किया. बाबर क्रीज पर सेट होने के बाद आउट हो गए. बाबर ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए.
PAK vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भी पाकिस्तानी टीम की हालत खराब है. मुकाबले के दूसरे दिन (31 अगस्त) स्टम्प के समय बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए थे. शादमान इस्लाम 6 और जाकिर हसन 0 रन पर नाबाद हैं. बांग्लादेश अब पाकिस्तान से 264 रन पीछे है.
इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली. अयूब ने इस दौरान 110 गेंदों का सामना किया और चार चौके के अलावा दो सिक्स लगाया. कप्तान शान मसूद (57 रन, 2 चौके) और आगा सलमान (54 रन, 3 चौके और 2 सिक्स) ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच और तस्कीन अहमद ने तीन विकेट चटकाए. नाहिद राणा और शाकिब अल हसन ने एक-एक सफलता हासिल की.
At stumps on Day 2, Bangladesh trail by 264 runs 🏏 Saim, Salman and Shan all scored fifties in Pakistan's total of 274.#PAKvBAN | #TestOnHai pic.twitter.com/WUDYIbR2at
बाबर आजम फिर हुए बल्ले से फेल!
पाकिस्तान के लिए पहली पारी में स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने निराश किया. बाबर क्रीज पर सेट होने के बाद आउट हो गए. बाबर ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल रहे. बाबर को शाकिब अल हसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. बाबर ने पहले टेस्ट मैच में भीा निराशाजनक प्रदर्शन किया था. तब बाबर ने पहली पारी में 0 तो दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे.
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, खुर्रम शहजाद, अबरार अहमद, मीर हमजा, मोहम्मद अली.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








