
OnePlus का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स
AajTak
OnePlus ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 9RT चीन में13 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया था. माना जा रहा था कि इस फोन को भारत में इसी महीने लॉन्च किया जाएगा लेकिन कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
OnePlus ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 9RT को 13 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था. माना जा रहा था कि इस फोन को भारत में इस महीने लॉन्च किया जाएगा. लेकिन, कंपनी ने इसपर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
भारत में OnePlus 9RT लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. अब इसके बारे में एक टिप्सटर Mukul Sharma ने जानकारी दी है. उनके अनुसार OnePlus 9RT को गूगल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट और गूगल प्ले लिस्टिंग वेबसाइट पर थोड़ा अलग नाम के साथ लिस्ट किया गया है.
लिस्टिंग के अनुसार OnePlus 9RT को भारत में OnePlus RT नाम से लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, इस पर जबतक और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ जाती है तब तक इसके बारे में कन्फर्म कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












