
Omicron symptoms: ये 5 लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क, ओमिक्रॉन संक्रमण का है संकेत
AajTak
Omicron symptoms: भारत में भी ओमिक्रॉन की रफ्तार तेज गति से बढ़ रही है. देश में अब तक ओमिक्रॉन के 228 मामले सामने आ चुके हैं. ओमिक्रॉन के लक्षण डेल्टा की तुलना में अलग हैं और इसकी संक्रामकता भी बहुत ज्यादा है. ऐसे में ओमिक्रॉन के लक्षणों को समझना जरूरी है ताकि समय रहते इसकी पहचान की जा सके.
Omicron Symptoms: कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (omicron variant) अब तक 90 देशों में अपने पैर पसार चुका है. WHO भी इसे 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' की श्रेणी में डाल चुका है. ये वैरिएंट बहुत संक्रामक है और तेजी से फैलता है. ओमिक्रॉन स्ट्रेन के स्पाइक प्रोटीन में 30 से भी अधिक म्यूटेशन हैं, जो कि इसके पिछले किसी भी स्ट्रेन में नहीं थे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रॉन इम्यूनिटी से भी बचने में माहिर है और यही वजह है कि इतनी तेजी से फैल रहा है. हालांकि, ओमिक्रॉन के अब तक के सभी मामले हल्के लक्षणों वाले ही पाए गए हैं. WHO का भी कहना है कि डेल्टा की तुलना में इस वैरिएंट से होने वाली बीमारी हल्की रहेगी लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











