
NZ vs SA, 2nd Test: पहले टेस्ट में बुरी तरह पिटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की शानदार वापसी, इस बल्लेबाज ने जमाया शतक
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद दूसरे टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया है. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सैरेल इर्वी ने शतकीय पारी खेली.
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार वापसी की है. दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 238 रन बना लिए हैं. पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 95 रनों पर समेटा था और दूसरी पारी में 111 रनों पर ऑल आउट किया. पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पारी और 276 रनों से हराया था. ⛔ DAY 1 | STUMPS The opening day belonged to the batters as #Proteas opener Sarel Erwee secured a maiden Test century (108) while Aiden Markram (42) and captain Dean Elgar (41) contributed as the #Proteas end the day on 238/3 📷 @PhotosportNZ #NZvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/rzeptJ38Oy

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












