
NZ beat ENG by 1 run: टेस्ट क्रिकेट में 'चमत्कार', न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1 रन से दी मात, फॉलऑन के बावजूद किया ये कमाल
AajTak
वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक रन से रोमांचक जीत हासिल की है. रिकॉर्ड की बात करें तो क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ, जब किसी टेस्ट का फैसला इस छोटे से अंतर से हुआ.
New Zealand beat England by one run: न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक रन से रोमांचक जीत हासिल की है. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ, जब किसी टेस्ट का फैसला इस अंतर से हुआ. सबसे बढ़कर न्यूजीलैंड की टीम फॉलोऑन के बाद टेस्ट जीतने वाली महज चौथी टीम बन गई.
पिछली एक रन से जीत 1993 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की मिली थी, जब कर्टनी वॉल्श की गेंद पर क्रेग मैक्डरमॉट (नंबर-11) विकेट के पीछे लपके जाने वाले आखिरी खिलाड़ी थे. 30 साल बाद वेलिंग्टन में ऐसी ही समानता देखी गई. नील वैग्नर की गेंद पर जेम्स एंडरसन को आखिरी विकेट के रूप में कीवी विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने लपका.
जीत के लिए 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 80 रनों पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इंग्लिश टीम मैच के आखिरी दिन टी-ब्रेक तक 5 विकेट पर 168 रनों तक जा पहुंची थी. जो रूट ने 113 गेंदों में 95 रन बनाकर ब्लैक कैप्स पर दबाव डाला, जबकि घुटने की समस्या से जूझ रहे बीमार स्टोक्स ने 33 रन बनाए, इस जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 121 रन जोड़े, जो नाकाफी साबित हुई.
इससे पहले इंग्लैंड ने सुबह एक विकेट पर 48 के स्कोर के साथ शुरुआत की थी और उसे जीत के लिए 210 रनों की आवश्यकता थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












