
Nitish Kumar, USA Vs PAK T20 World Cup 2024: अमेरिकी टीम में छाए नीतीश कुमार, आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पलट दिया मैच, पाकिस्तान की कर दी दुर्गति
AajTak
Nitish Kumar T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 6 जून अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में एक खिलाड़ी की खूब चर्चा रही. ये खिलाड़ी हैं अमेरिका की टीम के नीतीश कुमार...जिन्होंने 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर अमेरिका की जीत सुनिश्चित की. वहीं नीतीश ने ही आखिरी गेंद पर चौका जड़ा, जिस वजह से मैच सुपर ओवर में गया.
Nitish Kumar USA Player T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में 6 जून को अमेरिका (USA) और पाकिस्तान के बीच हुआ मुकाबला फैन्स ताउम्र याद रखेंगे. वजह रही अमेरिका की जीत वो भी सुपर ओवर में...वहीं इस मैच में एक खिलाड़ी भी खूब सुर्खियों में रहा, नाम है नीतीश कुमार. नीतीश ने 14 गेंदों पर 14 रन बनाए और पाकिस्तान की हार सुनिश्चित की. वहीं मैच की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया.
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 159/7 का स्कोर खड़ा किया. वहीं रनचेज करते हुए USA की टीम भी 159/3 का स्कोर ही बना सकी. टीम की ओर कप्तान मोनांक पटेल ने सर्वाधिक 50 रन बनाए. वहीं एड्रियस गौस ने 35 रन बनाए. वहीं आरोन जोन्स (36 नाबाद), नीतीश कुमार (14 नाबाद) अंत तक टिके रहे.
अमेरिका की टी20 टीम में खेल रहे नीतीश कुमार ने भले ही 14 गेंदों पर 14 रन 1 चौके और 100 के स्ट्राइक रेट से बनाए, पर उनकी पारी बेहद अहम रही. क्योंकि नीतीश ने ही मैच में हारिस रऊफ की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अमेरिकी टीम को बराबरी करवाई.
अगर नीतीश ने चौका नहीं जड़ा होता तो पाकिस्तान टीम इस मैच को जीत जाती. ऐसे में नीतीश अमेरिका की टीम की इस बड़ी जीत के वो सबसे बड़े तुरुप का इक्का साबित हुए.
इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की. जहां बाबर आजम (44), शादाब खान (40) सबसे सफल बैटर रहे. वहीं अंत में आकर शाहीन शाह आफरीदी (23 नॉट आउट) और इफ्तिखार अहमद (18) ने भी अपने हाथ खोले, जिस कारण पाकिस्तान सम्मानजनक स्कोर बना पाया.
एक समय पाकिस्तान के 3 विकेट महज 26 रन पर ही गिर गए थे, लेकिन फिर कप्तान बाबर आजम और शादाब खान ने टीम को संभाल लिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







