
New Labour Codes Update: 23 राज्य राजी, बाकी का इंतजार, फिर हफ्ते में 4 दिन काम- 3 दिन आराम!
AajTak
New Labour Codes Update News: केंद्र सरकार चाहती है कि इस लेबर कोड सभी राज्य एक साथ लागू करें. सरकार ने नौकरीपेशा लोगों के लिए चार बड़े बदलाव लाने के लिए ये कोड बनाए हैं. नए लेबर कोड में छुट्टियों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है.
सरकार एक जुलाई से पूरे देश में नया लेबर कोड (New Labour Codes) लागू करने वाली थी. लेकिन कुछ राज्य सरकारों की वजह से मामला फंस गया है. 23 राज्य नए लेबर कोर्ड के कानून के प्री-पब्लिश्ड ड्राफ्ट को अपना चुके हैं. लेकिन बाकी के राज्यों ने इसे अभी तक नहीं अपनाया है. केंद्र सरकार चाहती है कि इस लेबर कोड को सभी राज्य एक साथ लागू करें. सरकार ने नौकरीपेशा लोगों के लिए चार बड़े बदलाव लाने के लिए ये कोड बनाए हैं.
चार नए कोड
नए लेबर कोड का असर नौकरीपेशा लोगों की सप्ताहिक छुट्टियों (Weekly Holidays) से लेकर इन हैंड सैलरी (In Hand Salary) तक में दिखेगा. नए लेबर कोड वेज (Wage), सोशल सिक्योरिटी (Social Security), इंडस्ट्रियल रिलेशंस (Industrial Relations) और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी (Occupational Safety) से जुड़े हैं.
सप्ताह में 3 दिन छुट्टी
नए लेबर कोड में सप्ताह में चार दिन काम और तीन छुट्टी का प्रावधान किया गया है. लेकिन कर्मचारियों के दफ्तर में काम करने के घंटे बढ़ जाएंगे. मतलब ये कि आपको 8 या 9 घंटे नहीं, 12 घंटे ऑफिस में काम करना पड़ सकता है. पूरे सप्ताह भर में किसी भी कर्मचारी को 48 घंटे काम करने होंगे. लेकिन आपको सप्ताहिक छुट्टी तीन दिन की मिलेगी.
छुट्टियों को लेकर बड़ा बदलाव

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











