
Nawab of Pataudi Jr: जब 21 साल के 'टाइगर' ने संभाली कमान, इन हालातों में मिली थी भारतीय टीम की कप्तानी
AajTak
1962 में आज ही के दिन (23 मार्च) मंसूर अली खान पटौदी ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी. महज 21 साल 77 दिन की उम्र में कप्तानी कर उन्होंने सबसे युवा कप्तान होने का गौरव हासिल किया था.
मंसूर अली खान पटौदी का शुमार भारत के बेहतरीन टेस्ट कप्तानों में किया जाता है. 1962 में आज ही के दिन (23 मार्च) उन्होंने भारतीय टीम की कमान संभाली थी. महज 21 साल 77 दिन की उम्र में कप्तानी कर उन्होंने सबसे युवा कप्तान होने का गौरव हासिल किया था. वर्ल्ड क्रिकेट में उनका यह रिकॉर्ड लगभग 42 साल तक कायम रहा. उन्हें 'टाइगर पटौदी' और नवाब पटौदी जूनियर के नाम से भी जाना जाता था.
2004 में जिम्बाब्वे के ततेंदा ताइबू ने महज 20 साल 358 दिन की उम्र में टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. फिलहाल अफगानिस्तान के राशिद खान को सबसे युवा टेस्ट कप्तान (20 साल 350 दिन) होने का गौरव हासिल है. मंसूर अली खान पटौदी आज भी भारत के सबसे कम उम्र के कप्तान हैं. उनके बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने 23 साल169 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी.
कॉन्ट्रैक्टर के चोटिल होने पर मिली कप्तानी
1962 में नारी कांट्रैक्टर के नेतृत्व में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी. बारबडोस के खिलाफ अभ्यास मैच में तेज गेंजबाज चार्ली ग्रिफिथ की गेंद भारतीय कप्तान नारी कॉन्ट्रैक्टर के सिर में लगी और वे पिच पर ही गिर गए. चोट इतनी गंभीर थी कि कॉन्ट्रैक्टर के नाक और कान से खून निकलने लगा. टीम के मैनेजर गुलाम अहमद ने उपकप्तान पटौदी को सूचित किया कि अगले टेस्ट में वे भारतीय टीम के कप्तान होंगे. इस तरह पटौदी युग की शुरुआत हुई जिसने भारतीय क्रिकेट की नई इबारत लिखी. उस चोट के चलते नारी कॉन्ट्रैक्टर का क्रिकेट करियर भी खत्म हो गया था.
ये भी क्लिक करें - वेस्टइंडीज के कप्तान की जिंदादिली, जब खून देकर भारतीय कप्तान की जान बचाई
इंग्लैंड में हुए एक कार हादसे ने टाइगर पटौदी की पूरी जिंदगी बदल दी थी. उस हादसे में कार का शीशा उनकी दाईं आंख में जा घुसा और आंख की रोशनी चली गई थी. एक आंख की रोशनी गंवा चुके पटौदी को डॉक्टरों ने क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था, लेकिन पटौदी ने हार नहीं मानी. हादसे के पांच महीने के बाद 1961 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दिल्ली में अपना टेस्ट डेब्यू किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







