
Navratri 2025: नवरात्र में घटस्थापना के समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, खंडित कलश देगा नुकसान
AajTak
Navratri 2025: मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है. नवरात्रि की पूजा का आरंभ कलश स्थापना यानी घटस्थापना के साथ होता है. घटस्थापना के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है.
Navratri 2025: शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं. नवरात्र में प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना के साथ ही नवरात्र का शुभारंभ होता है. इस दिन घटस्थापना दो शुभ मुहूर्त हैं. पहला सुबह 6 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट है. दूसरा अभिजीत मुहूर्त है जो सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक है. इन दोनों में से किसी भी मुहूर्त घटस्थापना कर सकते हैं. लेकिन घटस्थापना के दौरान कुछ जरूरी नियमों का पालन करना भी जरूरी है.
घटस्थापना में न करें ये गलतियां
1. घटस्थापना से पहले पूजन स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित करें. इसके बाद कलश स्थापित करने से पहले देख लें कि वो अंदर से साफ हो. यानी उसमें मिट्टी या किसी तरह की कोई गंदगी न हो. कलश के आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. रसोई या टॉयलेट के पास घटस्थापना न करें.
2. पूजा के लिए खंडित कलश का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठानों में खंडित कलश स्थापित बिल्कुल न करें. एक बार अगर कलश स्थापित हो जाए तो उसे पूरे नवरात्र माता की चौकी के पास से न हिलाएं. इस कलश को अपवित्र हाथों से भी नहीं छूना चाहिए.
3. यदि आपने घर में घटस्थापना की है तो पूरे नवरात्र उस स्थान को खाली न छोड़ें. धार्मिक मान्यता है कि घर सूना रहने से देवी अप्रसन्न हो सकती हैं. इस अवधि में माता दुर्गा की आराधना के साथ-साथ कलश की नियमित पूजा भी अनिवार्य है.
4. यदि आपके घर में लहसुन-प्याज या कोई दूसरी तामसिक चीजें रखी हैं तो उसे कलश स्थापना से पहले ही घर से बाहर कर दें.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












