
Narendra Modi On Ravindra Jadeja: 'भाई ये तो अपना लड़का है', जब एमएस धोनी से बोले थे पीएम मोदी
AajTak
रवींद्र जडेजा ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया है. जडेजा अभी गुजरात विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं जहां उनकी वाइफ रिवाबा जडेजा चुनाव लड़ रही हैं. रिवाबा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ने उन्हें जामनगर नॉर्थ से उम्मीदवार बनाया था.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस समय चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. जडेजा के बांग्लादेश दौरे के जरिए ही क्रिकेटिंग एक्शन में लौटने की उम्मीद है. चोट के चलते मिले इस ब्रेक का जडेजा काफी लुत्फ उठा रहे हैं. रवींद्र जडेजा ने अब एक दशक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया.
रवींद्र जडेजा ने कहा कि यह पहली मुलाकात उन्हें एमएस धोनी ने करवाई थी. जडेजा के मुताबिक साल 2010 में वह पहली बार नरेंद्र मोदी से मिले थे. मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और भारतीय टीम एक मैच के लिए अहमदाबाद में थी. जब तत्कालीन कप्तान धोनी ने जडेजा को प्रधानमंत्री से मिलवाया तो उन्होंने हंसते हुए एक दिलचस्प बात कही थी.
जडेजा ने बताया यह पूरा वाकया
जडेजा ने एक वीडियो पोस्ट में कहा, 'मोटेरा स्टेडियम में हमारा साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच था. माही भाई (एमएस धोनी) उस समय कप्तान थे और उन्होंने मुझे उनसे मिलवाया. मोदी साहब ने खुद बोला कि भाई ये तो अपना लड़का है, ध्यान रखना.' उन्होंने हल्के-फुल्के मूड में रहते हुए हंसते हुए ऐसा कहा. इतने बड़े कद का व्यक्ति आपके पास आता है और व्यक्तिगत रूप से यह कहता है तो एक अलग सी फीलिंग आती है. जब उन्होंने यह कहा तो मुझे बहुत अच्छा लगा.'
दुनिया भर में जब भी गुजरात की बात आती है तो प्रधानमंत्री @narendramodi जी की बात आती है। लोग कहते हैं कि उन्हें गुजरात और मोदी जी पर गर्व है। - @imjadeja pic.twitter.com/L8srzXnOB9
क्रिकेट की बात करें तो जडेजा चोट के कारण सितंबर से बाहर हैं. पहले वह यूएई में हुए एशिया कप के दौरान ही चोटिल हो गए थे और फिर उन्हें टी20 विश्व कप से भी बाहर होना पड़ा था. इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के चल रहे दौरे के लिए भी नहीं चुना गया था. हालांकि उनके अगले महीने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वापसी की उम्मीद है, लेकिन इसके लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










