
Mumbai: अनीस इब्राहिम से कनेक्शन साबित करने में नाकाम क्राइम ब्रांच, 2018 रंगदारी केस में 5 आरोपी बरी
AajTak
मुंबई की विशेष MCOCA अदालत ने 2018 के रंगदारी मामले में अनीस इब्राहिम के कथित गुर्गों समेत पांच आरोपियों को बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि क्राइम ब्रांच आरोप साबित करने में नाकाम रही. सबूतों में तकनीकी खामियां, गवाहियों में विरोधाभास और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की कानूनी कमी के कारण आरोपियों को संदेह का लाभ मिला. सभी को सभी धाराओं से मुक्त कर दिया गया.
मुंबई की विशेष मकोका (MCOCA) अदालत ने साल 2018 के एक चर्चित रंगदारी और साजिश के मामले में पांच आरोपियों को बरी कर दिया. इनमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई अनीस इब्राहिम के कथित सहयोगी भी शामिल थे. अदालत ने सबूतों के अभाव और जांच में खामियों का हवाला देते हुए आरोपियों को सभी धाराओं से बरी किया.
मामले में आरोपी रहे रामदास परशुराम रहाणे उर्फ हेमंत उर्फ समीर जगताप, हरीश शामलाल ग्यानचंदानी, दानिश अली जमालुद्दीन अहमद (सरकारी गवाह/अप्रूवर), अजीज अब्दुल उन्नी मोहम्मद उर्फ अज्जू रोलेक्स और मोहम्मद अल्ताफ अब्दुल लतीफ सैयद को 2018 में मालाड के एक होटल मालिक की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें: रेप केस में अरेस्ट से पहले राहत नहीं, मुंबई कोर्ट ने एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अनीस इब्राहिम और उसके सहयोगियों ने उससे ₹50 लाख की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी. कहा गया कि ये धमकियां वॉइस नोट्स और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गईं. होटल मालिक ने यह भी दावा किया कि 2000 के दशक की शुरुआत में भी उसे इसी तरह धमकाया गया था, जब उसके दुबई होटल बिजनेस में अली मसकत ने निवेश किया था.
अभियोजन पक्ष के विशेष लोक अभियोजक जयसिंग देसाई ने अदालत में कहा कि आरोपी अनीस इब्राहिम के गैंग के लिए काम करते थे और डर पैदा करने के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल करते थे. उन्होंने मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट, व्हाट्सऐप चैट, सरकारी गवाह के बयान और एक आरोपी से हथियार बरामद होने को सबूत के रूप में पेश किया.
वहीं, बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि सबूत महज परिस्थितिजन्य हैं, कबूलनामे अविश्वसनीय या वापस ले लिए गए हैं और आरोपियों का रंगदारी कॉल्स से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










