
Muhurat Trading 2025 Time: कल दिवाली की छुट्टी नहीं, दिनभर होगा काम... मुहूर्त ट्रेडिंग का वक्त भी बदला
AajTak
Muhurat Trading 2025 Details: शेयर बाजार के लिए हर साल दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाता है. इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग का समय आम दिनों की तरह शाम में नहीं, बल्कि दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक तय किया गया है.
इस बार दीपावली (Dipawali 2025) के दिन सोमवार को शेयर बाजार में पूरे दिन कामकाज होगा. यानी जिस दिन पूरे देश में दिवाली की छुट्टी होगी, उस दिन शेयर बाजार खुले रहेंगे. वहीं दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) होती है, जिसे शुभ माना जाता है. ऐसे में मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग में बदलाव हो गया है. दरअसल, इस बार दिवाली और मुहूर्त ट्रेडिंग का लेकर लोगों में कंफ्यूजन है, दिवाली किस दिन है और मुहु्र्त ट्रेडिंग किस दिन होगी? शास्त्र के हिसाब से दीपावली अमावस्या को मनाई जाती है और इस बार अमावस्या की शुरुआत 20 अक्टूबर से हो रही है, इस कारण से 20 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी. लेकिन इस दिन शेयर बाजार खुले रहेंगे.
शेयर बाजार में 21 को मुहूर्त ट्रेडिंग
जबकि शेयर बाजार दीपावली 21 अक्टूबर को दोपहर को मनाएगा. दिवाली 2025 के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बाजार की छुट्टियों और मुहूर्त ट्रेडिंग के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. शेयर बाजार के लिए हर साल दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाता है. इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग का समय आम दिनों की तरह शाम में नहीं, बल्कि दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक तय किया गया है.
बीएसई के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 22 अक्टूबर बुधवार को शेयर बाजार बलिप्रतिपदा के अवसर पर बंद रहेगा. बाजार में सामान्य कारोबार 23 अक्टूबर को होगा. इससे पहले 20 अक्तूबर को पूरे दिन ट्रेडिंग होगी, जबकि इस दिन पूरे देश में दीपावली की धूम रहेगी.
दोपहर में इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग
शेयर बाजार की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को लक्ष्मी पूजन (दिवाली) के अवसर पर बाजार बंद रहेगा. इस दिन केवल दोपहर में 1:45 बजे से 2:45 बजे तक मुहुर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा. इसके अगले दिन 22 अक्टूबर (बुधवार) को बालिप्रतिपदा के मौके पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी. इस तरह, निवेशकों को लगातार दो दिन बाजार की छुट्टी मिलेगी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









