
MS Dhoni Wife Sakshi: धोनी से भिड़ गईं पत्नी साक्षी, माही बोले- फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर ऐसा कर रही
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. हालांकि धोनी IPL में अभी भी खेल रहे हैं. माही और उनकी पत्नी साक्षी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें धोनी और साक्षी के बीच मजाकिया अंदाज में नोकझोंक हो रही है...
MS Dhoni Wife Sakshi: टीम इंडिया को दो आईसीसी वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी लाइफ को काफी पर्सनल रखते हैं. वो ना तो सोशल मीडिया पर हैं और ना ही मीडिया के सामने ज्यादा आते हैं. मगर इसके उलट उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.
साक्षी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर. वह अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं. यह बात धोनी ने खुद कही है. दरअसल, धोनी और साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
धोनी और साक्षी का वीडियो वायरल
इस वीडियो में धोनी और साक्षी के बीच मजाकिया अंदाज में नोकझोंक हो रही है. इस दौरान वीडियो में आसपास और भी कई लोग नजर आ रहे हैं. धोनी वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि साक्षी यह सब इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है.
जबकि इसी बात पर साक्षी भी अपना पक्ष रखते हुए धोनी से भिड़ जाती हैं. साक्षी कहती हैं कि आपके फैन्स भी मुझे उतना ही चाहते हैं, जितना आपको. इतना सुनते ही धोनी और बाकी लोग भी हंसने लगते हैं.
यूजर्स ने कहा कि साक्षी धोनी का सहारा ले रहीं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







