
MS Dhoni Ravindra Jadeja IPL 2023: एमएस धोनी को आईपीएल में चाहिए रवींद्र जडेजा का साथ! CSK मैनेजमेंट को किया आगाह
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होना तय है. इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजीज को अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चेन्नई टीम रवींद्र जडेजा को रिलीज कर सकती है. पर कप्तान धोनी ऐसा नहीं चाहते हैं...
MS Dhoni Ravindra Jadeja IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद फैन्स को अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का इंतजार रहेगा. आईपीएल के अगले सीजन के लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन होना है. इससे पहले यदि सभी 10 फ्रेंचाइजीज में से कोई भी अपने कुछ प्लेयर्स को रिलीज करना चाहे, तो उसकी लिस्ट सौंपनी होगी.
ऐसे में खबरें आने लगी हैं कि कई टीमें अपने कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में हैं. इनमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) के शार्दुल ठाकुर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं. मगर चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कुछ और ही चाहते हैं.
धोनी नहीं चाहते कि जडेजा को रिलीज किया जाए
धोनी अगले सीजन में भी जडेजा का साथ चाहते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी ने टीम मैनेजमेंट को साफ कह दिया है कि जडेजा को रिलीज नहीं किया जाएगा. धोनी ने कहा कि जडेजा टीम का एक बेहद अहम खिलाड़ी है. उनका रिप्लेसमेंट कोई नहीं हो सकता है. खासकर तब जब चेन्नई टीम अपने होमग्राउंड में मैच खेलती है.
हालांकि यह भी एक सच बात है कि जडेजा ने लंबे समय चेन्नई टीम मैनेजमेंट से संपर्क नहीं बनाया है. पिछले सीजन में वह चोट के कारण बीच में ही बाहर हो गए थे. इसके बाद हाल ही में उन्हें फिर चोट लगी, जिसके कारण टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए. बता दें कि जडेजा इसी 6 दिसंबर को 34 साल के हो जाएंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








