
Minister Murder Mystery: कोर्ट ने खारिज की आरोपी की डीटेल्ड मानसिक जांच की याचिका
AajTak
नब किशोर दास की हत्या की जांच कर रही राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को कहा कि आरोपी गोपाल दास की डीटेल्ड मानसिक जांच के अनुरोध को अदालत ने खारिज कर दिया है. क्राइम ब्रांच ने एक बयान में यह भी कहा कि आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए चार मनोचिकित्सकों का एक विशेष बोर्ड गठित किया गया था, जिसने सुझाव दिया कि उसकी डीटेल्ड जांच की जरूरत है.
ओडिशा के मंत्री नब किशोर दास की हत्या की जांच कर रही राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को कहा कि आरोपी गोपाल दास की डीटेल्ड मानसिक जांच के अनुरोध को अदालत ने खारिज कर दिया है. क्राइम ब्रांच ने एक बयान में यह भी कहा कि आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए चार मनोचिकित्सकों का एक विशेष बोर्ड गठित किया गया था, जिसने सुझाव दिया कि उसकी डीटेल्ड जांच की जरूरत है.
बयान में यह भी दावा किया गया है कि पुलिस के बर्खास्त सहायक उप-निरीक्षक गोपाल दास का "मानसिक बीमारी का लंबा इतिहास" है. बोर्ड ने उसकी जांच की और झारसुगुड़ा में उसका विश्लेषण किया. बाद में उसने कहा कि उसके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए आरोपी की डीटेल्ड जांच की जरूरत है.
क्राइम ब्रांच ने मेडिकल बोर्ड की सलाह के अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी -1, झारसुगुड़ा के समक्ष निमहंस बैंगलोर में गोपाल दास के एक और बेहतर मेंटल एनालिसिस के लिए प्रार्थना की थी, लेकिन याचिका खारिज कर दी गई थी. बयान में आगे कहा गया है कि इस दलील के साथ "हाइयर फोरम" का रुख किया जा सकता है.
आरोपी का पहले गुजरात के गांधीनगर में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट किया गया था. 29 जनवरी को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके के गांधी चौक में कथित तौर पर गोपाल दास द्वारा ओडिशा के मंत्री नाबा किशोर दास को सीने में गोली मार दी गई थी. घंटों बाद भुवनेश्वर अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई. बता दें कि मंत्री नब किशोर दास को रविवार दोपहर करीब 1 बजे ब्रजराजनगर शहर में ओडिशा पुलिस के एएसआई गोपाल दास ने गोली मार दी. माना जाता है कि आरोपी पुलिस अधिकारी मानसिक विकार से पीड़ित है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









