
Michael Clarke And Jade Yarbrough: ऑस्ट्रेलियाई वर्ल्ड कप चैम्पियन कप्तान माइकल क्लार्क को गर्लफ्रेंड ने सरेआम पीटा, वीडियो वायरल
AajTak
माइकल क्लार्क अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों मेें रहते हैं. माइकल क्लार्क पर उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉज ने धोखा देने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है जिसमें क्लार्क पर उनकी प्रेमिका थप्पड़ बरसा रही हैं. बाद में क्लार्क जेड यारब्रॉज की बहन जैस्मीन को मुक्का मारते हैं.
माइकल क्लार्क की निजी जिंदगी में एक बार फिर से भूचाल आया है. माइकल क्लार्क पर उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉज ने धोखा देने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें क्लार्क पर उनकी प्रेमिका थप्पड़ बरसा रही हैं. अंत में क्लार्क जेड यारब्रॉज की बहन जैस्मीन को मुक्का मारते हैं. डेली टेलीग्राफ ने क्लार्क और जेड यारब्रॉज के इस झड़प को लेकर पोस्ट भी किया है.
वीडियो माइकल क्लार्क शर्टलेस नजर आ रहे हैं.वीडियो में क्लार्क को अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए सुना जा सकता है. क्लार्क वीडियो में कह रहे हैं कि मैं कसम खाता हूं यह सच नहीं है. मैं अपनी बेटी की जिंदगी की कसम खाता हूं.' रिपोर्टों के अनुसार माइकल क्लार्क अपनी प्रेमिका, यारब्रॉज की बहन जैस्मीन और उसके पति कार्ल स्टेफनोविक के साथ छुट्टी पर थे. बताया जा रहा है कि ये चारों अपने दोस्त के साथ डिनर पर थे, तभी ये विवाद पैदा हुआ. यारब्रॉज की बहन जैस्मीन ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टीवी होस्ट हैं.
Michael Clarke and Karl Stefanovic have squared off in a wild fracas in a public park, in which Clarke was slapped across the face by his girlfriend and accused of cheating. Michael Clarke Video#YouFuckedHerOnDecember17 pic.twitter.com/pbiLUpLnnc
क्लार्क की निजी जिंदगी में उथल-पुथल
विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान का नाम सबसे पहले मॉडल लारा बिंगल के साथ जोड़ा गया था. 2007 में दोनों ने डेटिंग शुरू की थी. साल 2010 में बिंगल की शॉवर वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद क्लार्क और बिंगल 2010 में अलग हो गए थे. साल 2012 में माइकल क्लार्क ने काइली बोल्डी से शादी की.
काइली बोल्डी सिडनी के वेस्टफील्ड्स स्पोर्ट्स हाई में क्लार्क की क्लास मेट रह चुकी थीं. काइली और क्लार्क ने साल 2015 में एक साथ एक बच्चे का स्वागत किया. लेकिन 2020 में दोनों के बीच तलाक हो गया. उसके बाद क्लार्क ने फैशन डिजाइनर पिप एडवर्ड्स को डेट करना शुरू किया था, लेकिन पिप से भी उनकी राहें अलग हो गईं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







