
MI Vs SRH Match, IPL 2024: सबसे महंगे IPL कप्तान पैट कमिंस की हार्दिक पंड्या से टक्कर... आज मुंबई या हैदराबाद, कौन खोलेगा जीत का खाता?
AajTak
IPL 2024 सीजन में आज मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें मुंबई और हैदराबाद इस सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं. उनका यह दूसरा मुकाबला होगा.
MI Vs SRH Match, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का 8वां मुकाबला आज (27 मार्च) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस और हार्दिक पंड्या के बीच टक्कर होगी. कमिंस को हैदराबाद फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए 20.50 करोड़ रुपये दे रही है. जबकि पंड्या को मुंबई ने ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया. उन्हें 15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.
दोनों ही टीमें आज जीत का खाता खोलने उतरेंगी
दूसरी ओर दोनों ही टीमें मुंबई और हैदराबाद इस सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं. उनका यह दूसरा मुकाबला होगा. ऐसे में आज पंड्या और कमिंस दोनों ही जीत का खाता खोलने के लिए पूरा जोर लगाएंगे.
हैदराबाद को अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 4 रनों से हराया था. जबकि मुंबई को गुजरात टाइटन्स (GT) के हाथों 6 रनों से हार मिली थी. इस स्कोर से समझ सकते हैं कि दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबले बेहद रोमांचक अंदाज में गंवाए हैं.
हैदराबाद पर हमेशा भारी पड़ी मुंबई टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








