
MI vs LSG Live Score, IPL 2025: ऋषभ पंत से हिसाब बराबर कर पाएंगे हार्दिक पंड्या? ये हो सकती है प्लेइंग-11
AajTak
आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर है. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं. इससे पहले 5 अप्रैल को दोनों के बीच मुकाबला हुआ था.
Mumbai Indians (MI) vs Lucknow Super Giants (LSG) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-45 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं. वहीं ऋषभ पंत के कंधों पर लखनऊ सुपर जायंट्स की बागडोर है.
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अबतक 9 मुकाबले खेले हैं. इस दोंनों को पांच मैचों में जीत मिली. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं. इससे पहले 5 अप्रैल को दोनों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें लखनऊ की टीम ने 12 रनों से जीत हासिल की थी. मुंबई-लखनऊ मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान.
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अबतक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने छह मैचों में जीत हासिल की. दूसरी ओर पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस को एक मैच में जीत मिली. यानी लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है.
मुंबई-लखनऊ के बीच H2H कुल IPL मैच: 7 लखनऊ जीता: 6 मुंबई जीता: 1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







