
Meg Lanning: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग का कमाल, इस मामले में पोटिंग को पछाड़ा, अब रोहित निशाने पर
AajTak
महिला वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. कप्तान मेग लैनिंग की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका को हराया. इस दौरान लैनिंग ने एक रिकॉर्ड भी बनाया.
न्यूजीलैंड में खेले जा रहे महिला वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा जारी है. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 6 मैच खेले हैं और सभी में उसे जीत मिली है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार 135 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी.
मेग लैनिंग (Meg Lanning) का वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए ये रिकॉर्ड दसवां शतक था. जो महिला क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी से कहीं ज्यादा है. खास बात यह है कि उन्होंने इस मामले में कई मेन्स क्रिकेटर को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसमें रिकी पोंटिंग और एडम गिलक्रिस्ट का नाम शामिल है.
अगर महिला क्रिकेट की बात करें तो मेग लैनिंग के नाम लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 शतक हैं, जबकि उनके बाद न्यूजीलैंड की एमी एला का नंबर आता है जिन्होंने 5 शतक जमाए हैं.
लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक (महिला क्रिकेट) • मेग लैनिंग- 10 (ऑस्ट्रेलिया) • एमी एला- 5 (न्यूजीलैंड) • सुजैना बैट्स- 3 (न्यूजीलैंड) • के. रॉल्टन- 3 (ऑस्ट्रेलिया) • स्टेफनी टेलर- 3 (वेस्टइंडीज़)
ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक (पुरुष-महिला) • मेग लैनिंग- 10 शतक • एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग- 8 शतक • मार्क वॉ- 7 शतक • एरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन- 5 शतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक (जीते हुए मैच) • विराट कोहली- 22 • सचिन तेंदुलकर- 14 • रोहित शर्मा- 11 • मेग लैनिंग- 10

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








