
MCD सदन में नया हंगामा, मेयर इलेक्शन के बाद अब तक नहीं हो पाया स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव, बैलेट पेपर गायब!
AajTak
दिल्ली नगर निगम को अपना नया मेयर मिल गया है. आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय जीत गई हैं. अब कई अड़चनों के बाद मेयर चुनाव का रास्ता तो साफ हो गया, लेकिन इसके बाद जो स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना है, वो फंस गया है.
दिल्ली नगर निगम को अपना नया मेयर मिल गया है. आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय जीत गई हैं. अब कई अड़चनों के बाद मेयर चुनाव का रास्ता तो साफ हो गया, लेकिन इसके बाद जो स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना है, वो फंस गया है. अभी तक सिर्फ 250 में से 47 पर्षदों ने ही वोट डाला है. बताया जा रहा है कि पांच पार्षदों ने वोट तो डाला लेकिन बैलेट पेपर वापस ही नहीं किया. उस वजह से सदन में जमकर हंगामा हो रहा है.
दिल्ली एमसीडी में एक और चुनाव फंसा
दरअसल, सदन में 5/5 पार्षदों को बुलाकर वोटिंग कराई जा रही थी. जैसे ही वोटिंग के लिए 5 पार्षदों को बुलाया गया, सदन में हंगामा हो गया और जिन 5 पार्षदों को वोटिंग के लिए बैलेट दिए गए थे, वो पार्षद बैलेट पेपर वापस ही नहीं किए. मेयर काफी देर से बैलेट पेपर वापस मांग रही हैं, लेकिन नाम लिए जाने के बावजूद पार्षद बैलेट पेपर वापस ही नहीं कर रहे हैं. इसी वजह से भाजपा पार्षदों की मांग मान लेने के बावजूद स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव फंस गया है. 250 में से अभी तक केवल 47 पर्षदों ने ही वोट डाला है.
बीजेपी ने तो इस मामले में धांधली तक का आरोप लगा दिया है. दावा किया गया है मोबाइल फोन ले जाकर वोटिंग करवाई गई है. इस मामले में निगम कमिश्नर और निगम सचिव को शिकायत दे दी गई है. बीजेपी की तरफ से आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया जा रहा है, जोर देकर कहा जा रहा है कि जान पूछकर चुनाव करवाने में देरी की जा रही है. बड़ी बात ये है कि मेयर कई मौकों पर पार्षदों से अपील कर चुकी हैं कि बैलेट वापस किया जाए, लेकिन अभी तक किसी ने भी जवाब नहीं दिया है.
कौन हैं शैली ओबेरॉय?
अभी के लिए सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है. जब बीजेपी के पार्षद वैल में आकर नारेबाजी करने लगे, मेयर ने सदन को स्थगित कर दिया. जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को ही दिल्ली को अपना नया मेयर मिला है. आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय ने जीत दर्ज की है. दिल्ली नगर के पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर चुनी गई हैं. शैली ने यहां 150 वोटों के साथ जीत दर्ज की है. इसी के साथ एमसीडी पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी को आम आदमी पार्टी को बेदखल कर दिया है. शैली ओबेरॉय 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं. पहली बार पार्षद के रूप में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली में भाजपा के गढ़ में जीत दर्ज की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










