
Maruti Ertiga 2022 Launch: 8.35 लाख में लॉन्च हुई Maruti की ये 7-सीटर कार, देती है इतना माइलेज
AajTak
मारुति सुजुकी इंडिया शुक्रवार को अपनी पॉपुलर 7-सीटर कार मारुति अर्टिगा का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है. इसमें ढेर सारे अपडेट किए हैं. जानें क्या है इसमें खास और कितनी होगी इसकी कीमत
देश की नंबर-1 कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर कार मारुति अर्टिगा का फेसलिफ्ट 2022 मॉडल शुक्रवार को लॉन्च (Maruti Ertiga facelift launch) कर दिया. इस सेगमेंट में Kia Carens के लॉन्च होने के बाद अर्टिगा के लिए चुनौती बड़ी है, इसलिए कंपनी ने इसे 8.35 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा है. जानें और क्या-क्या बदला इस गाड़ी में...
नया इंजन देगा बढ़िया पॉवर
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी (MPV) में से एक मारुति अर्टिगा के नए फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी ने 1.5 लीटर का नया K-सीरीज डुअल वीवीटी इंजन दिया है. ये कार की फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाता है. इसमें नया 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स और पुराने वर्जन के 4-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन के मुकाबले नया 6-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन दिया गया है.
पेट्रोल ऑप्शन पर ये इंजन 100 hp की मैक्स पॉवर और 136 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है. जबकि सीएनजी मोड पर ये 87 hp की मैक्स पॉवर और 121.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
नई अर्टिगा का माइलेज जबरदस्त
हाल में लॉन्च मारुति की सभी गाड़ियों में फ्यूल एफिशिएंसी पर काफी ध्यान दिया गया है. नई अर्टिगा भी पेट्रोल मोड में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20.51 किमी प्रति लीटर, ऑटो ट्रांसमिशन पर 20.30 किमी प्रति लीटर और सीएनजी मोड पर 26.11 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











