
Maruti की इन दो कारों में बड़ी तकनीकी खराबी! कंपनी ने वापस मंगाई 87 हजार से ज्यादा गाड़ियां, ऐसे करें चेक
AajTak
Maruti Suzuki Recall: मारुति सुजुकी का कहना है कि, S-Presso और Eecco, इन दोनों कारों के स्टीयरिंग व्हील सिस्टम में कुछ संभावित तकनीकी खराबी सामने आई है. इससे कार का स्टीयरिंग व्हील टाई रॉड टूट सकता है और वाहन की स्टैबिलिटी में भी समस्या आ सकती है.
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की दो किफायती कारों S-Presso और Eeco में तकनीकी खराबी सामने आई हैं. जिसके चलते कंपनी ने इन दोनों कारों के 87,599 यूनिट्स को वापस मंगवाने की घोषणा की है. कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, इन कारों में स्टीयरिंग रॉड में कुछ संभावत खामी का पता लगा है, जिसके चलते इन कारों को रिकॉल किया गया है.
मारुति सुजुकी के इस रिकॉल में इन दोनों कारों के वो मॉडल शामिल हैं, जिनका प्रोडक्शन बीते 5 जुलाई 2021 से लेकर 15 फरवरी 2023 के बीच किया गया है. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, इस रिकॉल से प्रभावित कारों के स्टीयरिंग रॉड में कुछ डिफेक्ट होने की संभावना है जिससे ये टूट भी सकते हैं और वाहन के स्टैबिलिटी में भी समस्या आ सकती है. इस लिहाज से यात्रियों की सुरक्षा के लिए इन कारों की जांच किया जाना जरूरी है.
आपको क्या करना होगा:
यदि आप भी Maruti Eeco और S-Presso कार के मालिक हैं और आपकी कारें भी उपर दिए गए समय के बीच में निर्मित हैं तो आपकी कार भी इस रिकॉल का हिस्सा होगी. मारुति सुजुकी इस रिकॉल से प्रभावित वाहन मालिकों से स्वयं संपर्क करेगी, इसके लिए कंपनी के अधिकृत डीलरशिप या वर्कशॉप द्वारा ग्राहकों को सूचना दी जाएगी. कंपनी का कहना है कि, वाहन की जांच किए जाने के बाद संभावित स्पेयर पार्ट में जो बदलाव किया जाएगा वो निशुल्क होगा. यानी कि ग्राहकों से इसके लिए कोई रकम नहीं ली जाएगी. बता दें कि, ये रिकॉल बीते 24 जुलाई 2023 से शाम 6 बजकर 30 मिनट से लागू किया गया है.
ऑनलाइन भी कर सकते हैं चेक:
इसके अलावा आपकी कार इस रिकॉल का हिस्सा है या नहीं इस बात की जांच आप आनलाइन भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (Marutisuzuki.com) पर विजिट करना होगा. यहां सबसे उपर आपको इंपार्टेंट कस्टमर इंफो (Important Customer Info) पर क्लिक करना होगा. जिसके बाद आप एक दूसरे पेज पर लैंड करेंगे. यहां पर मारुति सुजुकी के नए रिकॉल का लिंक दिया गया है, जिस पर आपको क्लिक करना होगा. इसके बाद आप दूसरे पेज पर पहुंचेगे यहां पर सूचना के नीचे 'यहां क्लिक करें' (Click Here) का बटन दिया गया है, इसे प्रेस करने के बाद आपको एक बॉक्स नजर आएगा जहां पर आपको अपने वाहन का चेचिस नंबर दर्ज करना होगा.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











