
Margshirsha Purnima 2024: साल की आखिरी पूर्णिमा है आज, जानें स्नान-दान का मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Margshirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मार्गशीर्ष पूर्णिमा मनाई जाती है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा को बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विधान बताया गया है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज मनाई जा रही है.
Margshirsha Purnima 2024: सनातन धर्म में पूर्णिमा का दिन बहुत ही खास माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मार्गशीर्ष पूर्णिमा मनाई जाती है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा को बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विधान बताया गया है.
साथ ही, इस दिन श्रीहरि के नाम का व्रत भी किया जाता है और चंद्रमा को जल चढ़ाया जाता है. इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर यानी आज मनाई जा रही है. ऐसा कहते हैं कि इस दिन चंद्रमा की उपासना करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और तनाव से मुक्ति मिलती है. ऐसी भी मान्यता है कि इसी मास से सत्ययुग की शुरुआत भी होती है.
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त (Margashirsha Purnima 2024 Auspicious Muhurat)
मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर यानी कल शाम 5 बजे शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 15 दिसंबर को आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा इस बार 15 दिसंबर यानी आज ही है.
स्नान दान का मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 शुभ योग

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










