
Major records break in IPL 2024: रनों का पहाड़, छक्कों की बौछार... इस आईपीएल में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, मिले 12 शतकवीर
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने नाम कर लिया है. इस खिताबी मुकाबले के बाद कई धांसू रिकॉर्ड्स बने हैं. साथ ही इस पूरे IPL सीजन में भी ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जिन्हें तोड़ना मुश्किल हो सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बड़े और खास रिकॉर्ड्स के बारे में...
Major records break in IPL 2024: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 खिताब जीत लिया है. केकेआर ने रविवार (26 मई) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया.
कोलकाता टीम का यह आईपीएल में तीसरा खिताब रहा. इससे पहले गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में खिताब जीता था. पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों का आसान टारगेट दिया था.
जवाब में केकेआर टीम ने 2 विकेट गंवाकर 10.3 ओवरों में ही मुकाबला और खिताब अपने नाम कर लिया. यह भी आईपीएल में एक ऐतिहासिक नतीजा रहा है. फाइनल में हैदराबाद टीम सबसे छोटा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. ऐसे ही कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड इस सीजन में बने हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...
इतिहास में सबसे ज्यादा हाइएस्ट रन रेट (9.56)
आईपीएल में यह सीजन प्रतिओवर रन रेट (RPO) के लिहाज से भी ऐतिहासिक रहा है. इस बार बल्लेबाजों ने ऐसा धमाल मचाया कि पूरे सीजन का औसत रन रेट 9 के पार पहुंच गया. इस बार यह रन रेट 9.56 का रहा है. जबकि इससे पिछले 4 सीजन में यह 8 और 9 के बीच ही रहा था.
सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बना (41)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








