
Mahindra Veero: कार जैसा स्मार्ट केबिन... एडवांस फीचर्स! महिंद्रा ने लॉन्च किया ये धांसू पिक-अप, कीमत है इतनी
AajTak
Mahindra Veero में कंपनी ने बोलेरो का इंजन दिया है. कंपनी का दावा है कि इस पिक-अप में सेग्मेंट में पहली बार कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स दिए जा रहे हैं जो दूसरे किसी मॉडल में नहीं मिलते हैं. इसके केबिन को स्मार्ट बनाया गया है.
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नए पिक-अप ट्रक मॉडल Mahindra VEERO को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि ये पिक-अप ट्रक कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट में नया बेंचमार्क स्थापित करेगा. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस नई Mahindra Veero की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
कैसी है नई Mahindra VEERO:
लुक और डिज़ाइन के मामले में ये पारंपरिक पिक-अप ट्रक जैसा ही है. इसकी लंबाई 4710 (XL), 4980 (XXL), चौड़ाई 1746 मिमी, उंचाई 2040 मिमी और इसमें 2550 मिमी का व्हीलबेस मिलता है. कंपनी का कहना है कि इसकी भार वहन क्षमता 1600 किग्रा है.
Bolero का इंजन:
इस पिक-अप ट्रक में कंपनी ने Bolero का इंजन इस्तेमाल किया है. ये 1.5 लीटर 3 सिलिंडर इंजन के साथ आता है. इसका इंजन 59.9kW की पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
पेलोड: 1600 किग्राइंजन पावर: 59.7 kWटॉर्क: 210 Nm माइलेज: 18.4 किमी/लीटर

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











