
Maharashtra Flood: महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार, कोंकण में ट्रेन सेवा प्रभावित होने से फंसे 6 हजार यात्री
AajTak
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले (Ratnagiri) में कोंकण रेलवे मार्ग (Konkan Railway) पर ट्रेन सेवाओं (Train Services) के प्रभावित होने की वजह से लगभग 6,000 यात्री फंस गए.
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले (Ratnagiri) में कोंकण रेलवे मार्ग (Konkan Railway) पर ट्रेन सेवाओं (Train Services) के प्रभावित होने की वजह से लगभग 6,000 यात्री फंस गए. इसके पीछे की वजह एक नदी में बारिश के बाद बाढ़ आना बताई गई है. मालूम हो कि पूरे राज्य के कई जिले इस समय भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं. बारिश से मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीमों को लगा दिया है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










