
Maharashtra: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसलकर पटरी पर गिरा युवक, RPF अधिकारी ने बचाई जान, Video
AajTak
बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री फिसलकर पटरी पर गिर गया. मौके पर मौजूद RPF उपनिरीक्षक रामलखन ने सूझबूझ से ट्रेन रुकवाकर यात्री की जान बचा ली. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद RPF उपनिरीक्षक रामलखन की जमकर तारीफ हो रही है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक युवक फिसलकर सीधे पटरी पर गिर गयास और उसकी जान खतरे में पड़ गई. लेकिन मौके पर तैनात RPF उपनिरीक्षक रामलखन की सूझबूझ से युवक को बचा लिया.
यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस बहादुरी के लिए रामलखन की जमकर सराहना हो रही है. जानकारी के मुताबिक, बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर रात करीब साढ़े आठ बजे यह हादसा हुआ.
ट्रेन में चढ़ते समय पटरी पर गिरा युवक
ट्रेन नंबर 12296 दानापुर से बेंगलुरु जा रही थी, उसमें सफर कर रहे विनोद विलक्षण राम (41), जो झिटकोहिया, मधुबनी (बिहार) का निवासी है, स्टेशन पर खाने के लिए उतरा था. जब ट्रेन चलने लगी, तो वह जल्दी से चढ़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन पैर फिसलने से वह ट्रेन और पटरी के बीच गिर गया.
घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद
घटना के समय प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF उपनिरीक्षक रामलखन ने तुरंत ट्रेन के गार्ड सुरेंद्र प्रसाद को रुकने का इशारा किया और यात्रियों से चेन पुलिंग करने को कहा. ट्रेन रुकते ही उन्होंने यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










