)
Lok Sabha Session 2024 Live: शुरू हुआ 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, PM मोदी, अमित शाह समेत इन नेताओं ने ली शपथ
Zee News
देश में 18वीं लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नई सरकार का गठन हो गया है. अब सोमवार 24 जून से लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो रही है. इस सत्र में देश के नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा.
नई दिल्लीः Lok Sabha Session 2024 Live: देश में 18वीं लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नई सरकार का गठन हो गया है. अब सोमवार 24 जून से लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो रही है. इस सत्र में देश के नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा. फिर 27 जून को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.
सरकार को घेरने की कोशिश करेगा विपक्षी गठबंधन पहले सत्र के दौरान देश के विपक्षी गठबंधन इंडिया ने एनडीए सरकार को कई मुद्दे पर घेरने का प्लान रखा है. मौजूदा समय में देश में जितने भी ज्वलंत मुद्दे हैं उन सभी पर इंडिया गठबंधन सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. इनमें नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक का मामला भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो विपक्ष पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार को पूरी तरह से घेरने की कोशिश कर सकता है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










