
Liton Das Religious Conversion: बांग्लादेशी हिंदू क्रिकेटर लिटन दास पर भड़के कट्टरपंथी, धर्म परिवर्तन के लिए कहा
AajTak
बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर लिटन दास कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए हैं. इस हिंदू क्रिकेटर ने हाल ही में दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें मां दुर्गा की एक फोटो भी शेयर की. इसके बाद कट्टरपंथी उन पर भड़क गए और धर्म परिवर्तन करने के लिए कहने लगे....
Liton Das Religious Conversion: इन दिनों नवरात्र का त्योहार शुरू हो गया है. सभी हिंदू इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं. खेल जगत भी इससे अछूता नहीं रहता है. ऐसा ही कुछ बांग्लादेश में हुआ, जहां हिंदू क्रिकेटर लिटन दास ने भी माता की एक फोटो शेयर करते हुए बधाई दी.
इसके बाद से ही बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर लिटन दास कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए हैं. इस हिंदू क्रिकेटर ने हाल ही में दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी. इसके बाद कट्टरपंथी उन पर भड़क गए और धर्म परिवर्तन करने के लिए कहने लगे.
कई धर्मों के लोगों ने लिटन दास को बधाई भी दी
हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी ने लिटन दास की पोस्ट पर इस तरह के भड़काऊ कमेंट ही किए हैं. कई यूजर्स ने कमेंट्स करते हुए लिटन दास को दुर्गा पूजा की बधाई भी दी. इनमें सभी धर्मों के लोग शामिल रहे. मगर कट्टरपंथियों ने लिटन दास को लगातार ट्रोल ही करने की कोशिश की है.
लिटन दास ने यह पोस्ट फेसबुक पर शेयर की थी. लिटन दास ने बांग्ला में लिखा, 'महालया की बधाई. मां आ रही है.' लिटन दास ने यह पोस्ट महालया पर रविवार (25 सितंबर) को शेयर की थी. तीन दिन में इस पोस्ट पर करीब 47 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जबकि करीब 6.3 हजार से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











