
LG ने लॉन्च किया गजब का रोबोट, करेगा आपके घर के तमाम काम, जानिए डिटेल्स
AajTak
LG AI Robot: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अब हार्डवेयर के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है. यानी हार्डवेयर और AI की मदद से आने वाले वक्त में हमें रोबोट्स देखने को मिलेंगे. ऐसा ही एक रोबोट LG ने लॉन्च किया है. कंपनी ने इस रोबोट को AI Agent नाम दिया है, जो आपके घर के तमाम काम कर सकता है. आइए जानते हैं इस रोबोट की खास बातें.
LG कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की बड़ी कंपनी है. ब्रांड ने स्मार्टफोन्स से लेकर टीवी और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. हालांकि, अब LG के फोन्स नहीं आते हैं, लेकिन कंपनी दूसरे प्रोडक्ट्स लॉन्च करती है. CES 2024 में कंपनी ने एक स्पेशल प्रोडक्ट को पेश किया है.
ब्रांड ने अपना AI एजेंट पेश किया है, जो आपको घर के रोजमर्रा के काम से मुक्ति दिला सकता है. ये एजेंट कुछ और नहीं बल्कि एक AI रोबोट है, जो आपके घर के कई काम कर सकता है. आइए जानते हैं इस रोबोट की खास बातें.
LG का कहना है कि उनका AI एजेंट रोबोटिक पर काम करता है. ये AI और मल्टी-मोडल टेक्नोलॉजी के साथ आता है और चल सकता है. इतना ही नहीं ये रोबोट सीखता भी है. कंपनी की मानें तो ये एक ऑल-अराउंड होम मैनेजर है. कंपनी इस डिवाइस के जरिए यूजर्स को जीरो लेबर होम प्रदान करना चाहती है.
ये भी पढ़ें- कहां है आपका दोस्त, तुरंत पता चलेगी Live Location, ये हैं तरीके
ये रोबोट काफी एडवांस है. इसमें दो पैर लगे हुए हैं, जिनमें छोटे वील फिट किए गए हैं. इनकी मदद से रोबोट इधर-उधर मूव कर सकता है. LG का AI रोबोट लोगों से बातचीत कर सकता है और अपने मूवमेंट की मदद से इमोशन को शेयर कर सकता है. कंपनी की मानें, तो ये मल्टी मोडल AI टेक्नोलॉजी, वॉयस और ईमेज रिकॉग्निशन के साथ नैचुरल लैंवेज प्रॉसेसिंग के जरिए चीजों को समझता है.
अब आप सोच रहे होंगे कि इसका फायदा क्या है? दरअसल, ये डिवाइस आपके घर में मौजूद तमाम स्मार्ट होम अप्लायंस से कनेक्ट हो सकता है और आपके कहने पर उन काम को कर सकता है. इस AI एजेंट में Qualcomm Robotics RB5 प्लेटफॉर्म मिलता है, जिसकी मदद से इसमें फेस रिकॉग्निशन जैसी सर्विस मिलती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











